Main SlideMonsoon Session Of Parliament 2018राजनीतिराष्ट्रीय

मानसून सत्र : कांग्रेस ने राज्यसभा में भाजपा पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का उठाया मुद्दा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भ्रष्टाचार निवारण बिल का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

मानसून सत्र में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भ्रष्टाचार निवारण बिल का मुद्दा उठाते हुए भाजपा को जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। इससे राज्यसभा में हंगामा हो गया।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने राज्यसभा में भ्रष्टाचार निवारण बिल का मुद्दा उठाते हुए जांच एजेंसियों को दुरुपयोग का आरोप लगाया और भाजपा को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी जैसे संस्थाएं डर का माहौल बना रही हैं। कई मामलों में अलग-अलग एफआइआर दर्ज की जा रही हैं। इसके बाद राज्यसभा में सभापति ने नियमों के तहत मुद्दे उठाने की मांग की। कुछ सांसद वेल में आकर खड़े हो गए हैं। हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऑफिसर गैलरी में बैठे किसी अधिकारी पर विपक्षी दलों को निगरानी का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि वह चुपचाप हमारे सांसदों की गिनती कर रहा है, जबकि वह उस गैलरी में बैठने का हकदार नहीं है। भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की इस आपत्ति को खारिज किया। स्पीकर ने कहा कि वह इस मुद्दे को देखेंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close