Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

अभी-अभी : उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा, 14 लोगों की मौत

चम्बा उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरी 31 लोगों से भरी बस , 17 व्यक्ति घायल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी ज़िले में गढ़वाल के चम्बा उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरगनी के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख वयक्त किया है। दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जिल प्रशासन को तत्काल राहत व बचाव कार्य करने व घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व सुबोध उनियाल दुर्घटना स्थल पर गए और बचाव कार्यों पर नज़र रखी। साथ ही हेलीकाप्टर से गम्भीर तौर पर घायलों को एम्स ऋषिकेश लाया गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र देहरादून से प्राप्त सूचना के आधार पर बस में कुल 31 व्यक्ति सवार थे, जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई है, 17 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए व घायलों को 50-50 हज़ार रूपए की राशि बिना देर किए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close