Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

मौसम साफ होने के बाद यात्रा में आगे बढ़ेंगे कैलाश मानसरोवर यात्रा के 9वें दल के यात्री

54 यात्री शामिल है, जिनमें 42 पुरूष व 12 महिलाएं शामिल हैं, सीएम रावत ने दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा के 9वें दल के यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना है।

मुख्यमंत्री रावत ने यात्रा मार्गों में उचित व्यवस्थाएं करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि यात्रा को सफल व सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों को हरेला पर्व की बधाई दी और कहा कि हरियाली के इस प्रतीक पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए।

कैलाश मानसरोवर यात्रा।

मौसम साफ होने के बाद ही यह दल अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेगा। इस दल में कुल 54 यात्री शामिल है, जिनमें 42 पुरूष व 12 महिलाएं शामिल हैं। 54 सदस्यीय इस दल में 14 राज्यों के यात्री शामिल है। इसमें दो लाइजनिंग ऑफिसर रोशन लाल शर्मा व रमेश कुमार नेगी है।

इस दल में आंध्र प्रदेश के एक, दिल्ली तीन , गुजरात 14, कर्नाटक दो, केरल एक, मध्यप्रदेश पांच, महाराष्ट्र छह, राजस्थान सात, तमिलनाडु एक,तेलंगाना चार, उत्तराखंड एक, हरियाणा एक, जम्मू कश्मीर एक व उत्तर प्रदेश के सात यात्री शामिल हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close