Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

पर्वतों, नदियों व शहरों को प्लास्टिक से बचाने के लिए बड़े स्तर पर कोशिश करनी होगी – त्रिवेंद्र सिंह रावत

वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह में बोले मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रकृति व विकास में समन्वय बहुत जरूरी है। हिमालय व पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी की ज़िम्मेदारी है। हमारे पर्वतों, नदियों व शहरों को प्लास्टिक से बचाने के लिए बड़े स्तर पर कोशिश करनी होगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को जीएमएस रोड देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस तथा स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

संस्थान को स्वर्ण जयन्ती दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह गौरव की बात है कि वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान जैसे संस्थान उत्तराखंड में स्थित है। यह संस्थान हमारे समर्पित व प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों की साधना का स्तंभ है। संस्थान हिमालय पर 50 वर्ष से अनुसंधान कार्य कर रहा है। हिमालय पर अनुसंधान व अध्ययन की व्यापक संभावनाएं है।

मुख्यमंत्री रावत ने आगे कहा कि हिमालय व पर्यावरण संरक्षण की चिन्ता हम सभी का सम्मिलित उत्तरदायित्व है। इस दिशा में राजनैतिक सोच व वैज्ञानिक सोच को मिलझुल कर काम करना होगा।  कहा कि प्रकृति व विकास के मध्य तालमेल बिठाना एक बड़ी कुशलता है।

समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के पद्यश्री पुरस्कार से सम्मानित पूर्व वैज्ञानिक डॉ. वी एस ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संस्थान के शोध पत्रों के डिजिटल रूपान्तरण और वैज्ञानिक केपी जुयाल की पुस्तक का विमोचन भी किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close