Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

‘देश में सेना के मनोबल को तोड़ना, कांग्रेस का काम’

कांग्रेस के इन सवालों पर भाजपा ने किया पलटवार

दो साल पहले हुई सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो में भाजपा ने कांग्रेस पर कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण कर रही है। कांग्रेस के इन सवालों पर भाजपा ने भी अपना पलटवार किया है।

कांग्रेस के सवालों पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ” कांग्रेस लगातार सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रही है। इससे पाकिस्तानी आतंकवादियों को खुशी मिल रही होगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली कहा था। उनकी माता सोनिया गांधी ने इससे पहले मौत के सौदागर जैसे शब्दों का प्रयोग कर चुकी हैं।”

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि आज भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि सीडी कहां से आई ये अभी क्यों जारी की गई, लेकिन कांग्रेस के बयानों पर अगर कोई सबसे खुश है, तो वह पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हैं। क्या देश में सेना के मनोबल को तोड़ना ही कांग्रेस का काम है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close