Main Slideउत्तराखंडजीवनशैलीप्रदेश

पहाड़ों पर प्लास्टिक-फ्री छुट्टियां बिताने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने सुझाया रोचक तरीका

Never Refuse to Reuse! Be Smart. Save Environment. Be Responsible

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने प्रदेश में छुट्टियां बिताने आ रहे लोगों को ( Never Refuse to Reuse! Be Smart. Save Environment. Be Responsible ) मुहिम के ज़रिए पहाड़ों पर प्लास्टिक का प्रयोग न करने का नया तरीका सुझाया है।

पर्यटन विभाग, उत्तराखंड ने अपने ट्विटर एकाउंट पर प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ यह प्रयास शुरू किया है। इस प्रयोग में पर्यटन विभाग ने बड़े ही रोचक तरीके से अपनी छुट्टियां प्लान करने का उपाय दिया है। इन तरीकों से आप अपनी छुट्टियां पॉलीथीन फ्री बना सकते हैं।

उत्तराखंड को पॉलीथीन फ्री करने के लिए इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह आदेश दिया था कि 31 जुलाई से पॉलीथिन और प्लास्टिक के लिए रखे गए नियम-कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पॉलीथीन फ्री उत्तराखंड के उद्देश्य लेकर प्रदेश सरकार ने प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स लोगों में पॉलीथीन का प्रयोग न करने की जागरूकता फैलने व पॉलीथीन के प्रयोग को रोकने पर निगरानी भी करेगी।

इस वर्ष चारधाम यात्रा में भी पॉलीथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। सरकार ने यात्रा के दौरान व्यापारियों को पॉलीथीन बेचने और यात्रियों को इसका प्रयोग न करने की बात को ज़ोरों से उठाया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close