Main Slideउत्तराखंडजीवनशैलीप्रदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के महत्व पर बताईं 12 खास बातें

चौथे अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2018 के मुख्य आयोजन पर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ने किया जमकर योगा

उत्तराखंड में आयोजित किए गए चौथे अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2018 के मुख्य आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर के योग प्रेमियों को शुभकामनाएं दी है और इसके साथ साथ इस खास दिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने योग की विशालता बताते हुए 12
अहम बातें भी बताई।
प्रधानमंत्री ने हज़ारों लोगों के बीच किया योगा।
योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की 12 खास बातें – 
  1. योग खूबसूरत है क्योंकि यह प्राचीन होने के साथ-साथ आधुनिक भी है।
  2. योग दुनिया की सबसे बड़ी यूनिफाइंग फोर्सेज में से एक बन गया है। व्यक्ति,परिवार, समाज, देश, विश्व और संपूर्ण मानवता को जोड़ता है।
  3. उत्तराखंड अनेक दशकों से योग का मुख्य केंद्र रहा है। यहां के ये पर्वत स्वत: ही योग और आयुर्वेद के लिए प्रेरित करते हैं।
  4. विश्व ने योग को अपना लिया है और जिस तरह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल मनाया जाता है, इससे इसकी झलक मिलती है।
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, जब यूनाइटेड नेशन्‍स में योग के लिए प्रस्‍ताव रखा और ये यूनाइटेड नेशन्‍स का रिकॉर्ड है, ये पहला ऐसा प्रस्‍ताव था जिसको दुनिया के सर्वाधिक देशों ने कॉस्‍पान्‍सर किया। ये पहला ऐसा प्रस्‍ताव था जो यूनाइटेड नेशन्‍स के इतिहास में सबसे कम समय में स्‍वीकृति हुआ।
  6. योग दिवस स्वस्थ और बेहतर जीवन के लिए सबसे बड़े सामूहिक अभियानों में से एक बन गया है।                                                          
    उत्तराखंड के एफआरआई में योगसाधना करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
  7. हम आज जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उसका बेहतर समाधान योग है।
  8. आज के बदल रहे समय में योग मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को एकसाथ बांध देता है और शांति देता है।
  9. योग ने दुनिया को illness से wellness का रास्ता दिखाया है। यही वजह है कि दुनिया भर में योग की स्वीकार्यता इतनी तेजी से बढ़ रही है।
  10. शांत और रचनात्मक जीव जीवन की कुंजी ही योग है। यह तनाव और मानसिक बैचेनी को हरा देता है। योग बांटने के बजाए लोगों को जोड़ता है।”
  11. योग मानवता के लिए सबसे बेशकीमती उपहारों में से एक है।
  12. कॉवेन्ट्री यूनिवर्सिटी और रैडबाउड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में भी सामने आया है कि योग सिर्फ शरीर को आराम ही नहीं देता बल्कि ये हमारे DNA में होने वाले उन मॉलिक्यूलर रिएक्शन (Molecular Reactions) को भी उलट सकता है जो हमें बीमार करते हैं और डिप्रेशन को जन्म देते हैं। यदि हम आसन और प्राणायाम का नियमित अभ्यास करते हैं तो हम अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ अनेक रोगों से अपना बचाव भी कर सकते हैं। नियमित योग का सीधा प्रभाव किसी भी परिवार के मेडिकल खर्चों पर पड़ता है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close