Main Slide

जुलाई 27 2018 में होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण , सात साल बाद आया मौका

इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव 103 मिनट तक रहेगा

21वीं सदी का सबसे लंबा और पूरा चंद्रग्रहण 27 जुलाई को है। यह ग्रहण 103 मिनट तक अपने प्रभाव में रहेगा। भले ही इस चंद्र ग्रहण की तारीख आने में अभी एक महीने से ज़्यादा समय बचा हो, लेकिन हिंदू घर्म संस्कृति के अनुसार यह चंद्र ग्रहण शुभ नहीं है।

विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी अपनी धूरी पर भ्रमण करते हुए चंद्रमा व सूर्य के बीच आ जाती है। ऐसी स्थिति में चंद्रमा पूरा या आधा ढ़क जाता है। इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत सहित अफ्रीका, पश्चिम एशिया, दक्षिण अमेरिका,यूरोप और आस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

धर्म ग्रंथो के मुताबिक इस दिन चंद्र ग्रहण के समय राहू अपने पूरे प्रभाव में रहेगा, इसलिए इस दिन कोई भी शुभ काम न कीजिए, नहीं तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है।

ऐसा बताया जा रहा है कि 15 जून, 2011 के बाद यह पहला केंद्रीय चंद्र ग्रहण है। वर्ष 2018 का पहला चंद्रग्रहण जनवरी में पड़ा था। अब यह दूसरा पूरा चंद्रग्रहण है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close