Main Slideउत्तराखंडजीवनशैली

उत्तराखंड में कैलाश मानसरोवर यात्रा के जत्थे का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्रियों को दी शुभाकामनाएं

उत्तराखंड में मंगलवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था अल्मोड़ा पहुंचा,जहां पर यात्रियों का जम कर स्वागत किया गया।कैलाश मानसरोवर यात्रा का स्वागत कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने किया ।12 जून को इस यात्रा का पहला जत्था दिल्ली से काठगोदाम पहुंचा था, इसके बाद मंगलवार को यह दल अल्मोड़ा में रात्रि विश्राम करेगा।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के उत्तराखंड में आगमन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्विटर एकाउंट के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया। ट्विटर उन्होंने लिखा –  ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत पर सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर हार्दिक स्वागत करता हूं। आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला जत्था अल्मोड़ा पहुंच रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा अल्मोड़ा से धारचुला पहुंचेगी, उसके बाद गुंजी क्षेत्र में यात्रियों का मेडिकल कैंप लगेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा का दल लगभग एक महीने में अपनी यात्रा पूरी कर लेगा। इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा आठ सितंबर तक चलेगी। इस यात्रा में 1,000 से अधिक यात्री कैलाश मानसरोवर में दर्शन करेंगे। इस बार कैलाश मानसरोवर यात्री उत्तराखंड में चल रही होम स्टे योजना का लाभ उठा पाएंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close