Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

खुशखबरी : उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जल्द पूरी होंगी सभी मांगें

उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ व भारतीय मजदूर संघ ने की सीएम से मुलाकात

हाल ही में सरकार की अनदेखी का शिकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांग को लेकर देहरादून में सचिवालय के पास अपना विरोध प्रदर्शन किया था, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग को गंभीरता से सुनने के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ व भारतीय मजदूर संघ से मुलाकात की ।

उत्तराखंड में हाल ही में अपनी मांगों को लेकर उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ और आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा उत्तराखंड की ओर से अलग-अलग गुटों में सचिवालय पर अपना विरोध ज़ाहिर किया था। उन्होंने अपना विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उपेक्षा का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अपना मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी घोषित करने, पदोन्नति में आयु सीमा हटाने, मिनी केंद्रों को उच्चीकृत करने जैसी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की थी।

इसको देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान भारतीय मजदूर संघ और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से अपनी-अपनी समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करने की गुज़ारिश की है। मुख्यमंत्री रावत ने दोनों संगठनों की मांगे जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close