Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

‘सीमाओं पर डटकर देश की सेवा कर रहे जवानों के कारण देश चैन की नींद सो रहा है’

मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र विजेता मेजर रोहित शुक्ला को किया सम्मानित 

सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को विशेष सम्मान देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक खास कार्यक्रम की शुरूआत की है। इस कार्यक्रम में बहादुरी से सीमा पर डटे जवानों को मुख्यमंत्री की तरफ से सम्मानिक किया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र विजेता मेजर रोहित शुक्ला को सम्मानित किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को डालनवाला में वेलफेयर सोसायटी द्वारा शौर्य चक्र विजेता मेजर रोहित शुक्ला के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिस हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेजर रोहित शुक्ला को देश की रक्षा के लिए बहादुरी का परिचय देने पर एक लाख रूपए सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की और उन्हें सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ” 30 साल के युवा सेना के इस जवान ने अभी तक आर्मी के 40 सफल ऑपरेशन (अभियान) किए, यह देश एवं प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हमारे जवान विपरीत परिस्थितियों में सीमाओं पर डटकर देश की सेवा करते हैं, उसी के कारण पूरा देश चैन की नींद सोता है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने नेलांग और बाड़ाहोती जाकर वहां पर जवानों से मिलकर उनकी जीवन एवं कार्य शैली को देखा। हमारे जवान विषम परिस्थितियां होने के बाबजूद भी पूरे तन और मन से देश सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। जुलाई माह में रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने जन सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व के अवसर पर सबको अपने घर में एक-एक वृक्षारोपण करने की भी अपील की।
इस मौके पर मेजर रोहित शुक्ला ने कहा, ” मुझे जो सम्मान मिला है, यह सम्मान में अपने उन साथियों को समर्पित करता हूं, जो देश की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए हैं।”
इस अवसर पर एग्लो इंडियन विधायक जार्ज आईवन ग्रेगरी मैन, मेजर रोहित शुक्ला की माता विजयलक्ष्मी शुक्ला, पिताजी ज्ञान शंकर शुक्ला, दून इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष डी.एस.मान, डॉ . महेश भण्डारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा, कर्नल ए.के. सरीन (से. नि.) मौजूद थे।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close