Main Slideउत्तराखंड

टिहरी को राजशाही की गुलामी से आज़ाद कराने वाले इस शहीद को जानते हैं अाप ?

शहीद श्रीदेव सुमन को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी जयंती पर किया याद

उत्तराखंड में टिहरी को राजशाही की गुलामी से आज़ाद कर भारत में मिलाने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन देश के बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में से एक हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती परर उनका भावपूर्ण स्मरण किया । श्रीदेव सुमन की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा,” सुमन जी ने जिस प्रकार जनक्रांति का नेतृत्व किया वह युगों-युगों तक याद किया जाएगा। श्रीदेव सुमन एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वे संघर्ष व बलिदान की प्रतिमूर्ति थे।”

अमर शहीद श्रीदेव सुमन।

टिहरी गढ़वाल के जौल गांव में में श्रीदेव सुमन का जन्म 24 मई 1915 को हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा गांव में हुई। वो उच्च शिक्षा के लिए देहरादून भी गए। इसी दौरान 1930 के नमक सत्याग्रह आंदोलन में हिस्सा लिया। आंदोलन में वो 14 दिनों तक जेल में भी रहे। वर्ष 1942 में भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान उन्हें 15 दिन की जेल हुई थी। 25 जुलाई को श्रीदेव सुमन का शहादत दिवस मनाया जाता है।

”श्रीदेव सुमन ने टिहरी में प्रजामडंल के कार्यों का भी संचालन किया और जनता का नेतृत्व करते हुए उनका पथ प्रदर्शन किया। वे हमारे दिलों में सदैव एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। उनका व्यक्तित्व हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।” मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close