Main Slideउत्तराखंड

गांव-गांव किसानों के समूह बनाकर होगी ऑर्गेनिक खेती, मिलेगा मनचाहा रेट

उत्तराखंड में दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की जाएगी ऑर्गेनिक खेती

उत्तराखंड के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने राज्य को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने के लिए पांच लाख किसानों को जैविक खेती से जोड़ने की योजना तैयार की है।

इस योजना में प्रदेश के दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र को ऑर्गेनिक खेती के अंतर्गत शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार की नई गाइड लाइन मिलते ही राज्य में इस योजना पर काम शुरू दिया जाएगा। इस योजना में देहरादून जिले के थानो गांव के जैविक कलस्टर को एक आदर्श कलस्टर बनाया जाएगा।

इस योजना के बारे में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का कहा, ” प्रदेश सरकार किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करेगी। साथ ही किसानों के ऑर्गेनिक उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगी। इससे किसानों को उनके कृषि उत्पादों का सही दाम मिल सकेगा।”

किसानों के समूह बनाकर दी जाएगी ऑर्गेनिक खेती की ट्रेनिंग।

प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की कृषि विकास योजना में अगले तीन वर्षों में पांच लाख किसानों को जैविक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में राज्य में 10 हज़ार कलस्टर बनाकर दो लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को जैविक क्षेत्र बनाया जाएगा। इस योजना में 50 से लेकर 80 किसानों का समूह बनाकर जैविक विधि से फसलों का उत्पादन किया जाएगा।

सरकार ने ऑर्गेनिक खेती के लिए यह योजना तैयार कर ली है, लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार ने परंपरागत कृषि विकास योजना की गाइड लाइन में बदलाव कर दिया है। अभी तक प्रदेश में 585 कलस्टरों में करीब 80 हज़ार किसान ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close