Main Slideउत्तराखंड

गंगा किनारे बनाए जाएंगे ‘थीम पार्क’

संस्कृत स्कूलों में वैदिक शिक्षा, संस्कृति व आयुर्वेद के प्रशिक्षण कराने की हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शनिवार को महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी के प्रसीडेंट डाॅ. राजा लुईस की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में उनसे मुलाकात की।

इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड में वैदिक शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत स्कूलों में वैदिक शिक्षा, संस्कृति व आयुर्वेद के प्रशिक्षण कराने के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटक स्थलों पर वैदिक शिक्षा की जानकारी के लिए ‘थीम पार्क’ बनाने का प्रस्ताव भी दिया।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वैदिक शिक्षा, संस्कृृति, आयुर्वेद शिक्षा एवं थीम पार्क से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण तैयार कर अधिकारियों के साथ बैठक की जाए। पर्यटन और वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गंगा किनारे ‘थीम पार्क’ का अच्छा सुझाव है। देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन क्षेत्रों में एक ही स्थान पर विभिन्न तरह की गतिविधयां कराई जा सके इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर स्वामी चिदानन्द मुनि, डाॅ. एंटोनी और मार्टिन स्टिपना मौजूद थे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close