Main Slideउत्तराखंड

देहरादून की गलियों से हटेंगे कूड़े-कचरे के ढेर, खत्म होगी सफाईकर्मियों की हड़ताल

सात मई से जारी है नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

काफी दिनों से नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से देहरादून की जनता को परेशान रहना पड़ रहा था। हालत यह थी कि देहरादून महानगर से लेकर क्लेमेनटाउन व पटेलनगर तक गंदगी का माहौल देखने को मिल रहा था। लेकिन अब लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद नज़र आ रही है।

बीते कई दिनों से चल रही हड़ताल को अब सफाई कर्मचारियों नें हड़ताल स्थागित करने का फैसला कर लिया है। सफाई कर्मचारी अब काम पर लौट रहे हैं।

सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर बीजेपी नेता सुशील गामा उनियाल, उपजिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने भी उनसे बातचीत की है। बातचीत के बाद उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को समझाया और उनसे चीज़े हल करने के लिए सात दिन की मोहलत मांगी है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि बातचीत के बाद बर्खास्त किए गए 164 कर्मचारियों को फिर से काम पर रखा गया है। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए थे। बीती सात मई से लेकर अब तक देहरादून के कई इलाकों में गंदगी व कचरे के ढेर दिख रहे थे। इससे पहले कर्मचारियों को महीने का वेतन 5,000 रुपए मिलता था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close