Main Slideमनोरंजन

सोनम कपूर और आनंद आहूजा हुए एक-दूजे के, यहां देखें शादी की तस्‍वीरें

नई दिल्ली। लम्‍बे के इंतजार के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा की धूमधाम के साथ शादी हो गई। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ रहने का वादा किया। ये वेडिंग इस साल की अब तक की सबसे बड़ी शादी है।

मेहंदी से लेकर शादी तक सभी फोटोज़ और इसमें पहुंचने वाले मेहमानों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दुल्हन सोनम कपूर ने जहां डिज़ाइनर अनुराधा वकील का रानी पिंक लहंगा पहन रखा है, वहीं आनंद भी गोल्डन शेरवानी और पगड़ी में खूब फब रहे थे।

शादी में दूल्हा-दुल्हन के अलावा यहां आने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेज के लुक्स को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, करिश्मा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस खूबसूरत आउटफिट्स में पहुंची।

लेकिन रानी मुखर्जी ने अपने लुक से थोड़ा निराश किया है। रानी ने डिज़ाइनर सब्यासाची का पर्पल वेलवेट लहंगा पहना था, जो दिन की शादी के हिसाब से काफी डार्क था। वहीं, करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर बेस्ट लुक्स में शामिल हुए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close