Main Slideमनोरंजन

सोनम कपूर ने आनंद संग किया शानदार डांस

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्‍ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को अपने करीबी दोस्त और मंगेतर आनंद आहूजा को अपना जीवन संगी बनाने जा रही हैं। ज्‍यों–ज्‍यों शादी की घडि़यां नजदीक आ रही हैं त्‍यों त्‍यों खुशियां परवान चढ़ती नजर आ रही हैं।

शादी की भव्य तैयारियां के बीच कपूर परिवार के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, सोनम के दोस्त भी खास डांस परफॉर्मेंस की तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं। इस दौरान सोनम कपूर भी आनंद के साथ डांस के स्‍टेप्‍स करती दिखीं।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर सोनमवेडआउंद नाम से अकाउंट बनाया गया है। इसमें भव्य शादी को लेकर लगातार नई खबरें और अपडेट्स की जानकारी दी जा रही हैं। खास बात यह है कि कुछ समय पहले वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं। इसमें वीडियो सोनम और आनंद के डांस का भी शामिल किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close