Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रदेश

‘उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच खत्म होंगे विवाद’ – योगी आदित्यनाथ

उत्तराखंड को भौतिक विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तराखंड ने उत्तर भारत को दुनिया का सबसे उपजाऊ और समृद्ध क्षेत्र बताया है। ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड गठन के बाद चल रहे विवादों का जल्द समाधान निकालने पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच बात हुई।

ऋषिकेश में गुरू गोरखनाथ की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आए योगी ने अपने संबोधन में कहा,‘’ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कुछ विवाद पिछले 17-18 वर्षों से चले आ रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मेरा दोनों का मानना है कि ये विवाद अब जल्द समाप्त हो जाने चाहिए और दोनों राज्यों के बीच जमीन संबंधी कोई विवाद अब नहीं रहने चाहिए।”

ऋषिकेश में गुरू गोरखनाथ की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले एक साल में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बटवारें से संबंधित कई प्रकरणों का समाधान हुआ है। दोनों राज्य एक-दूसरे के आपसी सहयोग से आगे भी कई मसलों पर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।” उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समस्याओं के समाधान में विश्वास रखने वाला बताया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक ऊर्जा और भौतिक विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार ने सही दिशा में प्रयास शुरू किया है और राज्य से पलायन सहित कई समस्याओं का समाधान राज्य के सीमित संसाधनों के बावजूद तेज़ गति से और सहजता से निस्तारण किया है।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close