Main Slideउत्तराखंड

अब प्रकृति का आनंद लेते हुए रखिए अपने स्वास्थ्य का ख़्याल

संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका की हुई शुरूआत

लोगों के लिए सैर-सपाटे के साथ साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने के लिए उत्तराखंड सरकार ने संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका की शुरूआत की है। इस खास वाटिका में लोग प्रकृति का अनंद लेते हुए मर्म चिकित्सा व एक्यूप्रेशर सुविधा का भी उपयोग कर सकेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को भद्रकाली, मुनिकीरेती में पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को वन विभाग की ओर से नई सौगात देते हुए संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका की शुरूआत की।

वाटिका में लगाए गए कई तरह के आषधीय पौधें।

इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,” कोई भी वनस्पति औषधि विहीन नहीं होती, और कोई भी व्यक्ति गुण विहीन नहीं होता, बस आवश्यकता है उनके गुणों को पहचानने की। पौधों के औषधीय गुण पहचान कर चिकित्सकीय लाभ लिया जा सकता है और व्यक्ति के गुण पहचान कर समाज को लाभ दिया जा सकता है।”

करीब 80 लाख रूपए की लागत से निर्मित संजीवनी स्वास्थ्य वाटिका में 50 से 100 लोग एक साथ घूम सकते हैं। यह वाटिका पर्यटन के मानचित्र पर मौजूद होगी।

” उत्तराखंड की फिल्म फ्रेंडली पाॅलिसी के चलते राज्य को फिल्म फ्रेंडली अवार्ड प्रदान किया गया है। आज प्रदेश में चार बड़ी फिल्मों की शूटिंग हो रही है और उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता के कारण इस क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड पर्यटन का हब बने इसके लिए हमें हमें अपने राज्य के प्रति सकारात्मक सोच रखनी होगी।” मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा।

इस मौके पर मौजूद वन मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत ने कहा कि वन विभाग इस बात का प्रयास कर रहा है कि वन विभाग को आम जन से जोड़ा जाए। उत्तराखंड ने पर्यावरण के क्षेत्र में विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। हम पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close