Main Slideमनोरंजन

‘अल्लाह के बंदे…..’ गाकर आईटीबीपी के जवानों ने जीता दिल

नई दिल्ली। सेना के जवान हमारे देश के प्रहरी हैं, जो दिन-रात हमें सुरक्षा देकर हमारी जिंदगी को आसान बनाते हैं।

सेना की बहादुरी के किस्से तो हम अक्सर सुना करते हैं, लेकिन आज हम आपको उनके कलाप्रधान अंदाज से रूबरू कराते हैं। दरअसल, इन दिनों आईटीबीपी के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सारे जवान कैलाश खेर का मशहूर गीत गाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को आईटीबीपी ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से शेयर किया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बन गया है। इस दिल छू लेने वाले वीडियो में सभी जवान म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के साथ कैलाश खेर का गाना ‘अल्लाह के बंदे’, फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘रे कबीरा…’ गा रहे हैं।

बता दें कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है। इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में भारत-तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा के लिए की गई थी। इस सुरक्षा बल का जिम्‍मा  सीमा पर काराकोरम दर्रा से लिपुलेख दर्रा और भारत-नेपाल-चीन त्रिसंगम तक 2115 किमी की लम्‍बाई पर फैली सीमा की रक्षा करता है। आईटीबीपी के जवानों ने विभिन्न खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया है। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोहण में इसने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close