Main Slideमनोरंजन

भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ किया मजेदार डांस, वीडियो वायरल

अमेरिकी टीवी शो ‘क्‍वांटिको’ में काम कर रहीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस इन दिनों भारत में हैं। वे असम टूरिज्‍म के नए कैपेंन की शूटिंग के लिए असम जा पहुंची हैं। खूबसूरत वादियों के बीच देसी गर्ल प्रियंका ने वहां फैंस के साथ बिहू डांस भी किया।

सबके साथ स्‍टेप से स्‍टेप मिलाती प्रियंका डांस करते बेहद खुश दिख रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने यह वीडियो सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर भी पोस्‍ट और शेयर किया है। हर बार की तरह इनका ये वीडियो भी बेहद पसंद किया जा
रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा,’ इन महिलाओं ने मेरे लिए शानदार परफॉरमेंस किया। लाईफ के लिए उनके आत्‍मविश्‍वास और जज्‍बे को देखकर अच्‍छा लगा।’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ यह एक बड़े हिस्‍से में है क्‍योंकि यह एक स्‍कूल के माहौल में हैं जो इन्‍हें सु‍रक्षित रखता है. यह लोग खुद अपने आनेवाले कल को बनाने के मालिक हैं। एक लड़की को स्‍कूल तक ले जाने से कई बेहतर चीजें होती है. खासकर उन्‍हें खुश और संपन्‍न देखना. #AwesomeAssam के लिए मेरे सफर की शानदार शुरुआत। ‘

बता दें कि प्रियंका विदेश में अपने अमेरिकी टीवी शो क्‍वांटिकों की शूटिंग में बिजी थीं। एक छोटे हादसे के बाद हाल ही में वे भारत लौट आई हैं। वे देश लौटकर सलमान खान संग अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ संग काम करनेवाली हैं। लम्‍बे समय बाद फैंस प्रियंका की हिंदी फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं।

हाल ही में प्रियंका ने जानकारी दी थी कि वो अगस्‍त महीने में सलमान संग भारत की शूटिंग कर सकती थीं। लम्‍बे इंतजार के बाद सलमान और प्रियंका दोनों 10 साल बाद एकसाथ नजर आनेवाले हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close