Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में तेज़ी से बढ़ रही गधों की आबादी

वर्तमान समय में पाकिस्तान में 53 लाख गधे हैं।

पाकिस्तान में तेजी से गधों की संख्या बढ़ रही है। इस बात का खुलासा खुद पाकिस्तान ने अपने आर्थिक स्रवेक्षण में कही है। नए आर्थिक सर्वेक्षण 17-18 के अनुसार वर्तमान में पाकिस्तान में 53 लाख गधे हैं।

आपको बता दें कि करीब 80 लाख परिवार पाकिस्तान में पशुपालन के काम में लगे हुए हैं, जिनकी आय का 35 फीसदी हिस्सा इसी काम से आता है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार ये ना केवल नकद कमाई का जरिया है बल्कि ये ग्रामीण इलाकों में गरीबी हटाने और विदेशी मुद्रा कमाने का भी अहम जरिया है।

वहीं, वित्त मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार मिफ्ताह इस्माइल और योजना और विकास मंत्री अहसान इक़बाल ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में 2017-18 के लिए पाकिस्तान का आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया। अहसान इक़बाल ने कहा कि देश की विकास दर अब 5.8 फीसदी हो गई है जो बीते 13 सालों में सबसे अधिक है।

पाकिस्तान में एक साल में बढ़े एक लाख गधे

ख़बरों के मुताबिक, 2016 के डेटा के अनुसार पाकिस्‍तान में 51 लाख गधे थे, जो 2017 में बढ़कर 52 लाख हो गए। इस रिपोर्ट में दिए आंकड़ों के अनुसार बीते एक साल में देश में जानवरों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार बीते साल देश में जहां बकरियों की संख्या में करीब 2 लाख बढ़ी है वहीं भेड़ों की संख्या करीब 40 हजार बढ़ी है और गधों की संख्या में एक लाख का इजाफा हुआ है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close