Main Slideमनोरंजन

CONFIRMED : ऐश्वर्या, सोनम और दीपिका कान में रेड कारपेट पर बिखेरेंगी जलवा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर मई में आयोजित हो रहे कान फिल्म महोत्सव में शिरकत कर रेड कारपेट पर चलेंगी। 71वां कान फिल्म महोत्सव 8 से 19 मई तक आयोजित होगा। बॉलीवुड अभिनेत्रियां वहां सौंदर्य प्रसाधन कंपनी ‘लॉरियल पेरिस’ की ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर रेड कारपेट पर चलेंगी।

दीपिका कान में रेड कारपेट पर 10-11 मई को दूसरी बार चलेंगी। ऐश्वर्या कान में 17 वर्ष पूरे कर चुकी हैं और महोत्सव में 12-13 मई को शामिल होंगी।

सोनम कान में आठ साल पूरे कर चुकी हैं। महोत्सव में 14-15 मई को शामिल होंगी। इनके अलावा जूलिएन मूर, हेलेन, मिरेन और डौजेन क्रोज भी लॉरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर रेड कारपेट पर चलेंगी।

लॉरियल, कान के आधिकारिक मेक अप पार्टनर के तौर पर 21वीं वर्षगांठ मना रहा है। लॉरियल पेरिस के महाप्रबंधक रागजीत गर्ग ने कहा, “गर्मियों के लिए भारतीय त्वचा के अनुरूप विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए हम उत्साहित हैं।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close