Main Slideउत्तराखंड

‘उत्तराखंड के पर्यटन और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश करने के लिए उत्सुक है थाईलैंड’

बैंकॉक के सफल दौरे से वापस लौटे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से की चर्चा

थाईलैंड से वापस लौटे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी यात्रा को सफल बताया है। अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि थाईलैंड ने हमारे प्रयासों को सफल बनाने में मदद करेगा, थाईलैंड की बड़ी कंपनियों ने उत्तराखंड के पर्यटन, होटल व खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में निवेश करने की उत्सुकता जताई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थाईलैंड में उम्मीद से अधिक 300 निवेशक खाद्य एवं प्रसंस्करण से सम्बन्धित संगोष्ठी में शामिल हुए, यही नहीं पर्यटन से सम्बन्धित योजनाओं में निवेश की सम्भावनाओं से सम्बन्धित संगोष्ठी व इससे सम्बन्धित रोड शो में 102 ट्रवेल एजेन्सियों ने भी प्रतिभाग किया। निवेश सम्बन्धी मुख्य संगोष्ठी में 1100 से अधिक उद्योग जगत से जुड़े लोग शामिल हुए।

थाईलैंड यात्रा वापस लौटे मुख्यमंत्री ने कहा कि थाईलैंड के लोगों में हिमालय के प्रति आकर्षण स्पष्ट नजर आता है। हमारी थाईलैंड यात्रा का जो मकसद था वह पूर्णत सफल रहा है। विश्व की नामसीन कम्पनियों, फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में सीपी ग्रुप व होटल के क्षेत्र में माइनर ग्रुप ने निवेश के प्रति उत्सुकता दिखाई है। इसके अलावा पर्यटन से जुड़े कई बड़े लोगों ने भी इस दिशा में पहल की है।

” हमारा उद्देश्य धनाट्य पर्यटकों को भी राज्य के प्रति आकर्षित करने का है। इस दिशा में थाईलैंड बड़ा सहयोगी बन सकता है। वहां का पर्यटक खर्चीला है। प्रति वर्ष 03 करोड़ पर्यटक हमारे यहां आते है वहीं थाईलैण्ड में 04 करोड़ पर्यटक प्रतिवर्ष आते है, जबकि थाईलैंड की जनसंख्या 07 करोड़ ही है।” मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया।

मुख्यमंत्री की याईलैंड यात्रा में उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, उद्योग, आयुष, आयुर्वेद व योग आदि क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाओं पर ज़ोर देते हुए निवेशकों को आमंत्रित किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close