Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

पुष्कर सिंह धामी ने की भाजपा हाईकमान से मुलाकात, 20 मार्च तक हो सकती है मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है। विधानसभा चुनाव 2022 में सीएम पुष्कर सिंह धामी के खटीमा विधानसभा सीट से हार के बाद अब भाजपा विधायकों ने लॉबिंग भी शुरू कर दी है। कई विधायक सहित सांसद मुख्यमंत्री की रेस में शामिल होने की बात कह रहे हैं।

इसी के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा हाईकमान ही उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी। उत्तराखंड की कमान किसे हाथों में दी जाएगी इसपर केंद्रीय नेतृत्व गहनता से विचार कर रहा है। विधायक दल की बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

धामी के हारने के बाद करीब आधा दर्जन विधायकों ने उनके लिए सीट छोड़ने की भी पेशकश कर डाली है। ऐसे में अब यह देखना बहुत ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि भाजपा हाईकमान धामी पर दोबारा भरोसा जताती है या फिर विधायकों के बीच में से ही किसी को उत्तराखंड की कमान सौंपती है।

20 मार्च तक मुख्यमंत्री के नाम की हो सकती है घोषणा

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर भाजपा हाईकमान 20 मार्च तक मुहर लगा सकती है। हाईकमान ने भाजपा के सभी निर्वाचित विधायकों को होली के बाद देहरादून में रहने की सख्त हिदायत दी है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के बाद भी हाईकमान ने नेता सदन की चयन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की है। इसका मुख्य कारण 17 मार्च तक होलाष्टक होना बताया जा रहा हिअ। मुख्यमंत्री चयन के लिए भाजपा हाईकमान भी काफी सतर्क है ताकि पिछली बार की तरह तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने जैसी स्थितियों न पैदा हो। ऐसे में हाईकमान सभी विकल्पों पर गहनता से विचार कर रही है।

सीएम को लेकर भाजपा हाईकमान के पास तीन-तीन विकल्प

उत्तराखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के पास तीन-तीन विकल्प हैं। राजनैतिक सूत्रों की मानें तो पहला विकल्प कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी को रिपीट करने का होगा। तो दूसरे विकल्प के तौर पर भाजपा निर्वाचित विधायकों में से ही किसी विधायक को उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री बना सकते हैं। जबकि, तीसरे विकल्प की बात करें तो भाजपा विधायकों से बाहर किसी सांसद को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी भी सौंप सकती है।

इन विधायकों-सांसदों के बीच चल रही दौड़

उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर विधायकों के बीच जमकर दौड़ चल रही है। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सांसद भी रेस में शामिल हैं। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो सतपाल महाराज, धन सिंह रावत दौड़ में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इसी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का नाम भी उछल रहा है।

जबकि, सांसदों में पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और सांसद अनिल बलूनी के नामों पर क्यासबाजी हो रही है। लेकिन, मुख्यमंत्री पद पर आखिरी फैसला भाजपा हाईकमान ही लेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close