Main Slideमनोरंजन

एकता कपूर हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एकता कपूर हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक हर दिन कोई न कोई सेलेब्स कोविड की चपेट में आ रहा है। बीते दिनों अर्जुन कपूर, अंशुला, नोरा और मृणाल ठाकुर संक्रमित पाए गए थे। वहीं आज बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा अब ‘टीवी क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं।

इसकी जानकारी एकता कपूर ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा – कोरोना के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के बावजूद मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूँ। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण है। ऐसे में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं 2-4 दिनों में मेरे संपर्क में जो भी लोग आए है, कृपया जल्द से जल्द अपने कोरोना टेस्ट करवाए और खुद को सुरक्षित कर ले।

एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीएमसी के दिशा-निर्देशों की पालना कर रही है। वहीं एकता के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद से फैंस काफी चिंतित है और वे उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close