CrimeMain Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

बुलंदशहर में आरएलडी नेता के काफिले पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत कई घायल

 

बुलंदशहर में आरएलडी नेता के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है जिसमें कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 50 राउंड से ज्यादा गोलियां चली हैं। आरएलडी नेता हाजी यूनुस के हाथ में गोली लगी है।

आरएलडी नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर यह हमला रविवार को उस वक्त हुआ जब वो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही उनका काफिला भाईपुर गांव के पास पहुंचा बदमाशों ने ऑटोमेटिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हाजी यूनुस ने आरोप लगाया की बीते 6 महीने से हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाते रहे लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई।

इतना ही नहीं हाजी यूनुस ने अपने बड़े भाई हाजी अली के बेटे द्वारा हत्या की जाने की आशंका जताई है। बुलंदशहर गोली कांड मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस ने 16 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर में 4 भतीजों के नाम भी लिखवाए हैं। एफआईआर में हाजी यूनुस ने जिक्र किया है कि उनके भतीजों ने उनकी भाभी और भाई का भी कत्ल कर दिया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close