Main Slideमनोरंजनराष्ट्रीय

स्वरा भास्कर ने हिन्दुओं पर साधा निशाना, हिंदुत्व और तालिबान की तुलना कर हुईं ट्रोल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली स्वरा भास्कर को अपनी राय रखना इस बार भारी पड़ गया है। स्वरा ने हाल ही में तालिबान आतंकवादियों को लेकर ट्वीट किया है जिसके बाद ‘#ArrestSwaraBhasker’ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तालिबानी आंतकियों की तुलना हिंदुत्व से कर दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर भड़क गए हैं। स्वरा को अपने ट्वीट के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें लगातार गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबन के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close