उत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी : सीएमएस लखनऊ ने कोरोना राहत के लिए दिए 1 करोड़ रूपए

सीएमएस ने कोरोना राहत कार्य के लिए मुख्यमंत्री को 01 करोड़ रूपए का एक और सहयोग किया है। अब तक विद्यालय ने 1 करोड़ 90 लाख रूपए का योगदान दिया है।

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. जगदीश गाँधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर भेंट कर उन्हें कोरोना राहत कार्य के लिए 1 करोड़ रूपए का चेक भेंट किया।

सीएमएस

इससे पहले सी.एम.एस. ने कोरोना प्रभावित जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी को 50 लाख रूपए का चेक भेंट किया और उसके बाद लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी की ओर से किए जा रहे कोरोना राहत कार्य के लिए 20 लाख रूपए का आर्थिक योगदान दिया और लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही पांच जनता रसोईघरों के संचालन के लिए 20 लाख रूपए की सहायता दी है।

इस प्रकार सी.एम.एस. ने अब तक रूपए 1,90,00,000/- (एक करोड़ नब्बे लाख) रूपयों की धनराशि कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close