प्रदेशCrime

वो चिल्लाती रही, लेकिन फिर भी दूल्हा करता रहा रेप, शादी से 1 दिन पहले किया शर्मनाक काम

एक युवक ने अपनी शादी से एक दिन पहले महिला संगीत कार्यक्रम में आई एक नाबालिक लड़की के साथ रेप किया। जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और दुल्हन को जब दूल्हे की इस शर्मनाक हरकत का पता चला, तो उसने शादी करने से मना कर दिया।

बांसवाड़ा कस्बे के राम किशन साहू के दो पुत्रों की 19 अप्रैल को शादी होनी थी। शादी से एक दिन पहले गुरुवार को महिला संगीत कार्यक्रम में कस्बे की निवासी एक नाबालिक लड़की शामिल होने पहुंची। उस लड़की को मोनू साहू मैरिज होम की छत पर बने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया।

युवती ने शोर मचाया, लेकिन डीजे की आवाज की वजह से किसी ने उसकी चीख-पुकार नहीं सुनी। पीड़ि‍ता ने आरोपी के ऊपर यह भी इल्जाम लगाया है कि उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद पीड़िता अपने घर गई और अपने परिवार वालों को सारी जानकारी दी। परिजनों ने खेड़ली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close