Kargil Vijay DiwasMain Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

Vijay Diwas पर सीएम उत्तराखंड का भारतीय सेना के जवानों और भूतपूर्व सैनिकों को खास संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों के साथ ही देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना संदेश जारी करते हुए कहा – 

 यह दिवस भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और सम्मान को प्रदर्शित करता है। देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते है जिस पर हमें गर्व है।

देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में 16 दिसम्बर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हमें अपने सैनिकों की वीरता पर नाज है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है।

मुख्यमंत्री , उत्तराखंड  – त्रिवेंद्र सिंह रावत

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close