Main Slideखेल

COMMONWEALTH GAMES : चानू ने पहला गोल्ड जीतकर भारतीयों का सीना किया चौड़ा

भारत की महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार को भारत की झोली में पहला गोल्डज मेडल डाल दिया। चानू ने खेलों के पहले दिन महिलाओं की 48 किलो भारवर्ग वर्ग में सोने का तमगा हासिल किया।

चानू ने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 का स्कोर करते हुए कुल 196 अंक अर्जित किए। स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में चानू का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने साथ ही दोनों में राष्ट्रमंडल खेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर
लिया है।

चानू ने ग्लास्गो में पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्‍वर मेडल जीत लिया था। स्पर्धा का रजत पदक मॉरिशस की मैरी हैनित्रा के नाम रहा। इससे पहले, गुरुवार को ही भारोत्तोलन में ही गुरुराजा ने इन खेलों में पहला पदक दिलाया था। वह पुरुषों की 56 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वोर मेडल पर कब्जाग जमाने में सफल रहे थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close