IANSराष्ट्रीय

श्वेत मलिक पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष

चंडीगढ़, 31 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अमृतसर के पूर्व मेयर मलिक ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का स्थान लिया है।

भाजपा के नए पंजाब अध्यक्ष को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का करीबी माना जाता है। जेटली को पिछले लोकसभा चुनाव में अमृतसर सीट से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति की नई दिल्ली में घोषणा के बाद मलिक ने मीडिया से कहा कि वह पंजाब में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ भाजपा का गठबंधन जारी रहेगा।

मलिक 2016 में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close