Main Slideप्रदेश

डॉक्टर ने तांत्रिक से कराया महिला का इलाज, मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल से एक डॉक्टर का ऐसा कारनामा सामने आया है जिको सुनकर आपको हैरानी भी होगी और गुस्सा भी आएगा। यहां एक डॉक्टर ने ट्यूमर से पीड़ित महिला का खुद इलाज करने की जगह एक तांत्रिक से इलाज करवाया। समय पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर तांत्रिक से महिला का इलाज करवाता हुआ दिखाई दे रहा है।

हालांकि डॉक्टर ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है लेकिन वीडियो में साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है कि तांत्रिक महिला का इलाज कर रहा है और वह बगल में खड़ा है। फिलहाल महिला के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। मामला सामने आने के बाद आरोपी डॉक्टर ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डॉक्टर आईसीयू में तांत्रिक से इलाज करवाता साफ नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय संध्या सोनवणे को सीने में ट्यूमर था। इसके इलाज के लिए उसे पुणे के ले स्वारगेट इलाके में स्थित डॉ. सतीश चौहान के अस्पताल में ले जाया गया। जहां संध्या की सर्जरी की गई। इस ऑपरेशन को सफल बताया गया लेकिन कुछ ही घंटों में संध्या की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टर सतीश ने संध्या को दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

वहां उन्होंने महिला की तबीयत ठीक कराने के लिए जादू टोने का सहारा लिया और एक तांत्रिक को हॉस्पिटल के आईसीयू में लेकर आ गया। आईसीयू में डॉक्टर सतीश इलाज करने की जगह तांत्रिक से पूजा करवाने लगा। डॉक्टर का कहना था कि ऐसा संध्या की हालत में सुधार के लिए किया जा रहा है। पूजा होने के बाद तांत्रिक के साथ डॉक्टर भी चले गए। अगले दिन ही संध्या की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

इस घटना का वीडियो बनाकर परिवारीजन शिवसेना के कार्यकर्ता सचिन तावरे के पास गए और उनसे मदद मांगी। शिवसेना के कार्यकर्ता सचिन तावरे की मदद से इस घटना का खुलासा हुआ। महिला के घरवाले इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं। फिलहाल महिला के परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close