मनोरंजन

श्रीदेवी और शम्मी आंटी के बाद नहीं रहा ये ‘काबिल’ एक्टर

मुंबई। जाने-माने टीवी और फिल्म कलाकार नरेंद्र झा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 55 साल के थे। उन्होंने आज तड़के पांच बजे अपने फ़ार्म हॉउस पर अंतिम सांस ली। बताया गया है कि झा अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए अपने फार्म हाउस पर पहुंचे थे, जहां यह घटना घटी।

नरेंद्र झा का जन्म 2 सिंतबर को बिहार के मधुबनी में हुआ था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी झा बॉलीवुड में कई सालों से सक्रिय थे। शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में उन्होंने ‘मुंबई डॉन’ का रोल प्ले किया था।

सनी देओल की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ में भी वो दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह मोहनजो दाड़ो’, ‘शोरगुल’, ‘काबिल’, हैदर जैसी कई बॉलिवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

नरेन्द्र झा ने ‘शांति’, ‘छूना है आसमान’, ‘एक घर बनाऊंगा’ जैसे टेलिविजन सीरियल्स में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एसआरसीसी कॉलेज से एक्टिंग में डिप्लोमा किया था। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close