मनोरंजन

इस लड़की ने हिंदी गाने सुनकर सीखा संगीत और जीता ‘द वॉयस इंडिया किड्स 2’ का खिताब

मुंबई। असम की रहने वाली 11 साल की मानषी सहारिया ने रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स 2’ का खिताब जीत लिया है। मानषी कोच पलक की टीम में थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि मानषी एक ऐसे गांव से ताल्लुक रखती हैं, जिसकी कुल आबादी 300 के करीब है।

उन्होंने तीन साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। छोटे कस्बे की वजह से गांव में संगीत सीखना संभव नही था। ऐसे में उन्होंने हिंदी गानों को सुनकर घर पर ही प्रैक्टिस करना शुरु कर दिया। वॉयस किड्स में जाने के लिए मानषी के पास पैसे नही थे।

गांव वालो ने पैसे जुटाकर उनको मुंबई भेजा था। अपनी जीत के बाद मानषी ने सबसे पहले अपने गांव वालो समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा। बता दें कि ग्रैंड फिनाले में उनकी टक्कर श्रुति गोस्वामी, सकीना मुखिया, गुंतास कौर, निलांजना रॉय और मोहम्मद फाजिल से हुई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close