मनोरंजन

BIRTHDAY: जब महेश भट्ट को गाली देने उनके घर पहुंच गए थे अनुपम खेर

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर का आज 63 वां जन्मदिन हैं। अनुपम खेर का जन्मदिन 7 मार्च 1955 को शिमला के कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनके पिता क्लर्क थे। शिमला के डीएवी स्कूल से पढ़ाई करने वाले अनुपम खेर को एक्टिंग का कीड़ा मुंबई ले लाया। मुंबई में संघर्ष के दिनों में उन्हें रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोना पड़ा था। उन्हें मुंबई में पहली फिल्म 1982 में आगमन मिली। जिसमें उन्होंने 63 साल के बूढ़े के किरदार से डेब्यू किया था ।

अनुपम खेर ने अपने फ़िल्मी जीवन में 31 साल में 500 फिल्मों में काम किया है। अनुपम खेर को फिल्मों में विलेन, सीरियस एक्टर, हीरो और कॉमेडियन जैसे सभी तरह के रोल करते हुए देखा जा चुका है। साथ ही उन्होने हॉलीवुड मूवी में भी काम किया है। उन्हें भारतीय सिनेमा में अपने अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री से भी नवाज़ा है।

बात उस समय की है जब महेश भट्ट ने अनुपम को अपनी फिल्म सारांश के लिए साइन किया था। वे 70 साल के बीवी प्रधान की भूमिका निभा रहे थे। रोल के लिए अनुपम छह महीने तक तैयारी करते रहे, लेकिन ऐन मौके पर महेश भट्ट ने उनसे कहा कि वे ये भूमिका नहीं निभाएंगे। इस फिल्म के लिए उनको एक अनुभवी कालकार चाहिए।

महेश भट्ट ने संजीव कुमार को साइन कर लिया। इससे अनुपम बहुत टूट गए और अपना सामान लेकर मुंबई से जाने लगे। रास्ते में महेश भट्ट का घर पड़ा। तब अनुपम ने सोच लिया कि वो महेश भट्ट को खरी खोटी सुना कर जाएंगे। इसके बाद जो हुआ वो शायद ही किसी ने सोच होगा। महेश भट्ट ने बोला कि अब आप ही इस फिल्म में अभिनय करेंगे।

महेश भट्ट ने राजश्री प्रोडक्शन को फोन कर कहा कि यदि इस फिल्म में अनुपम खेर नहीं होंगे तो वे ये फिल्म निर्देशि‍त नहीं करेंगे। इस तरह ये भूमिका अनुपम खेर को मिली जो काफी सराही गई। ‘सारांश (1984)’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था ।अनुपम को बेस्ट कॉमेडी के लिए 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। अनुपम के नाम 8 बार बैक टू बैक फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने का भी रिकॉर्ड है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close