Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

बिल गेट्स नहीं, ये शख्स है दुनिया में सबसे अमीर, इस नंबर पर हैं मुकेश अंबानी

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस फोर्ब्स की ताजा लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 12 अरब डॉलर (करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए) हो गई है, तो वहीं भारत के मुकेश अंबानी 40.1 अरब डॉलर (करीब 2.61 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ 19वें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी की दौलत में करीब 8 अरब डॉलर (करीब 52 हजार करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स की सालाना जारी होने वाली इस लिस्ट में दुनियाभर के 2 हजार 208 अरबपतियों को शामिल किया गया है, जिनमें 102 भारतीय मूल के हैं।

ये है टॉप-5 अरबपतियों की लिस्ट

1- जेफ बेजोस 112 अरब डॉलर
2- बिल गेट्स 91.2 अरब डॉलर
3- वॉरेन बफे 87.7 अरब डॉलर
4- बर्नार्ड अर्नाल्ट 75 अरब डॉलर
5- मार्क जुकरबर्ग 72 अरब डॉलर

टॉप-5 भारतीय अरबपति

19- मुकेश अंबानी 40.1 अरब डॉलर
58- अजीम प्रेमजी 18.8 अरब डॉलर
62- लक्ष्मी निवास मित्तल 18.5 अरब डॉलर
98- शिव नडार 14.6 अरब डॉलर
115- दिलीप सांघवी 12.8 अरब डॉलर

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close