Main Slideमनोरंजन

श्रीदेवी का शव देख सलमान की आंखें हो गई नम, अंतिम बार देखने के बाद हुआ ये हाल

पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एक निजी विमान से मंगलवार रात 10.05 बजे मुंबई लाया गया। बोनी कपूर पत्नी के पार्थिव शरीर के साथ थे। उनके देवर व फिल्म अभिनेता अनिल कपूर मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचे। हवाईअड्डे पर हजारों प्रशंसकों के बीच मुकेश अंबानी भी मौजूद थे। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में दुबई में श्रीदेवी के निधन के बाद शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लगभग पूरा फिल्म परिवार और कई राजनेता मुंबई स्थित अनिल कपूर के घर पर देखे गए। इस अवसर पर सलमान खान भी खास तौर पर यहां पहुंचते थे। बॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान श्रीदेवी की अंतिम दर्शन के लिए जब पहुंचे तो वह एक गमगीन हो गये सलमान। इतना ही नहीं श्रीदेवी के शव को देखकर सलमान खान खुद पर काबू नहीं रख पाए और रो पड़े। सलमान ही नहीं बल्कि आज श्रीदेवी के करोड़ों प्रशंसकों की आंखें नम हैं और वे अपनी हिरोइन को अलविदा कह रहे हैं।

सलमान रात में ही पहुंच गए थे
इससे पहले हर्षवर्धन कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजनेता अमर सिंह, सुपरस्टार रजनीकांत, जावेद अख्तर और शबाना आजमी, शाहरुख खान और गौरी खान, करण जौहर, श्रुति हासन, अक्षरा हासन, अमीषा पटेल, सैयामी खेर, जया प्रदा, जेनेलिया डिसूजा, नवदंपति मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला, सारा अली खान, दिव्या दत्ता, फराह खान, तब्बू, फरहान खान, सरोज खान, माधुरी दीक्षित नेने और श्रीराम नेने, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कमल हासन, करिश्मा कपूर, अनंत अंबानी व कई अन्य हस्तियां अनिल कपूर के घर पर देखी गईं। सूत्रों के अनुसार, दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मृत्यु की जांच रिपोर्ट उनके परिजनों तथा भारतीय दूतावास प्रतिनिधि को सौंप दी है। भारतीय अभिनेत्री का निधन दुबई के एक होटल के बाथरूम में दुर्घटनावश बाथटब में गिरने से हो गया था।

salman khan and sridevi के लिए इमेज परिणाम
डिनर से पहले बाथरूम गईं श्रीदेवी चक्कर आने के बाद बेहोश होकर पानी भरे बाथटब में गिर गईं। देर तक डूबे रहने से उनकी सांस थम गई। उनकी मौत की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले को बंद कर दिया गया। दुबई के अभियोजक कार्यालय ने अभिनेत्री का पार्थिव शरीर 72 घंटे बाद उनके शोकाकुल परिवार को सौंप दिया। उनकी अंत्येष्टि मुंबई में बुधवार को दोपहर में किया जाएगा।

salman khan and sridevi के लिए इमेज परिणाम
जांचकर्ताओं को जांच में मामला संदिग्ध नजर नहीं आया। इसके बाद मामले को बंद कर दिया गया और उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close