Main Slide

रेलवे स्‍टेशन पर युवती को पीछे से पकड़कर किया किस

नवी मुंबई। नवी मुंबई में एक शख्स ने रेलवे स्टेशन पर युवती को जबरदस्‍ती किस कर लिया। घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए स्टेशन पर निगाह रखे हुए थे। अचानक उनकी नजर आरोपित की हरकत पर गई। इसके बाद वे पुलिस कर्मियों ने फौरन मौके पर जाकर आरोपित को धर दबोचा। घटना से जुड़ी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी अब तेजी से वायरल हो रही है। घटना गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे की है।

घटना तुर्भे रेलवे स्टेशन से जुड़ी है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, युवती थाणे की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। वह महिला ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी। चंद सेकेंड बाद उसके पीछे-पीछे एक शख्स आया। वह एकदम से आकर उसे पकड़ता है और जबरन किस करने लगता है। महिला तुरंत विरोध जताती है और उसे पीछे की ओर धकेलती है। इसके बाद वह पीछे हटता है और चला जाता है।

आरोपित शख्‍स स्टेशन से भाग पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपित की पहचान 43 वर्षीय नरेश जोशी के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया, “महिला उसे नहीं जानती थी, इसलिए उसने उसका विरोध किया। हालांकि, कुछ सेकेंड बाद आरोपित ने उसे बुरी तरह कस के पकड़ा और उसके गाल पर किस करने लगा।”

जोशी की बेहूदा हरकतें देखते हुए पुलिस उस पर निगाह बनाए हुए थी क्योंकि वह उन्हें संदिग्ध नजर आ रहा था। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं आरोपित हिस्ट्रीशीटर तो नहीं है।

 

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close