मनोरंजन

पाकिस्तानी लड़की बनी सलमान और संगीता की शादी में रोड़ा, नहीं हो सकी अब तक शादी!

एक पाकिस्तानी लड़की बनी सलमान और संगीता की शादी में रोड़ा, नहीं हो सकी अब तक शादी! बॉलीवुड, सलमान–कटरीना, सलमान खान, संगीता बिजलानी बॉलीवुड में जब कभी किसी की प्रेम कहानी की बात आती है तो उसमें सलमान खान की लव लाइफ का जिक्र जरूर होता है। तब सलमान–ऐश्वर्या या फिर सलमान–कटरीना का किस्सा याद आता है।

सच तो ये हैं कि ऐश्वर्या और कैटरीना के पहले भी सलमान को प्यार हुआ था। सलमान का दिल कई और लड़कियों के लिए भी धड़का था। भले ही सलमान-ऐश्वर्या और सलमान–कटरीना की लव स्टोरी ज्यादा सुर्खियों में रहीं, लेकिन उनकी जिंदगी में संगीता बिजलानी की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। बॉलीवुड में सलमान का पहला चर्चित अफेयर रहा संगीता बिजलानी के साथ।

संगीता बिजलानी और सलमान खान की लवस्टोरी शुरू होती है 1987 से जब सलमान मॉडलिंग की दुनिया में मशगूल थे। उस वक्त वो संगीता बिजलानी के ब्वॉरयफ्रेंड के तौर पर जाने जाते थे। 80 के दशक में संगीता की मेहरबानी से सलमान कई ऐड में भी देखे गए। इन दोनों ने शूटिंग–शर्टिंग्स का एक ऐड भी शूट किया था जो बहुत मशहूर हुआ था।

संगीता के साथ सलमान की जोड़ी उस वक्त सबको परफेक्ट दिखती थी। सलमान जब संगीता को डेट कर रहे थे तब वो स्ट्रगलर थे और संगीता कामयाब स्टार बन चुकी थी। संगीता उस दौरान ना सिर्फ सलमान से बड़ा नाम थी बल्कि उम्र में भी वो उनसे 5 साल बड़ी थी लेकिन दिलों के बीच उम्र का फासला कभी नहीं आया। संगीता बिजलानी 1980 की मिस इंडिया थी।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वो इंडिय़ा का ना रोशन तो नहीं कर पाई लेकिन उन्हें बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड जरूर मिला था। संगीता से पहले सलमान का अफेयर दिलीप कुमार की भतीजी शाहीन से भी चला था लेकिन ये लव स्टोरी ज्यादा दिन नहीं चली। बाद के दिनों में शाहीन भी बॉलीवुड में आ गईं, लेकिन जब उन्हें बॉलीवुड में पहचान नहीं मिली तो. उन्होंने अपने कोएक्टर सुमित सहगल से शादी कर ली।

शाहीन के बाद सलमान की जिंदगी में आई थी संगीता बिजलानी। एक मॉडलिंग असाइमेंट के दौरान सलमान के दिल संगीता नाम की बिजली गिरी थी। सलमान से पहले संगीता की लाइफ में जैकी श्रॉफ थे। जैकी और संगीता ने कई फिल्मों में भी साथ किया था और उनके बीच अफेयर शुरू हुआ था।

सलमान का स्ट्रगल खत्म हुआ 1987 में। बॉलीवुड में उन्हें पहला चांस मिला फिल्म बीवी हो तो ऐसी में। लेकिन इस फिल्म में रेखा के आगे सलमान को किसी ने नोटिस भी नहीं किया।

1989 में सलमान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैनें प्यार किया’ में काम किया। इस फिल्म ने सलमान को रातों रात स्टार बना दिया। सलमान का क्रेज इतना बढ़ गया कि अब संगीता का स्टारडम उनके सामने फीका पड़ने लगा।

अब तक खान परिवार संगीता को अपनी होने वाली बहू के तौर पर देखने लगा था। सलमान और संगीता के रिश्तों को सीरियसली लिया जा रहा था सलमान के घर में संगीता का आना जाना बढ़ रहा था। सलमान की छोटी बहन अलवीरा से भी संगीता की अच्छी पटने लगी थी।

करीब 5 सालों तक संगीता बिजलानी के प्यार में रहे सलमान। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। सलमान और संगीता के शादी के कार्ड्स तक छप गए थे। लेकिन इसी दौरान सलमान की जिंदगी में आ गई पाकिस्तानी लड़की।

उसका नाम था सोमी अली। सोमी अली की खातिर सलमान ने संगीता से शादी नहीं की। इस बात का खुलासा खुद सलमान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था। बिग ब़ॉस सीजन 9 में भी उन्होंने बताया था कि कैसे शादी के कार्ड छप जाने के बाद भी वो संगीता ने शादी नहीं कर सके।

बाद में संगीता पर लट्टू हुए अजहरुद्दीन ने उनसे शादी कर ली। इस तरह सलमान खान की जिंदगी में एक के एक बाद कई नाम जुड़ते गए। अजहरुद्दीन के साथ अब संगीता का तलाक हो चुका है तो वहीं सलमान खान अब तक कुंवारे हैं, उनकी लव लाइफ में आजकल इयूलिया वंतूर हैं, लेकिन यहां भी शादी के नाम पर सलमान खामोश हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close