Main Slideमनोरंजन

कौन हैं प्रिया प्रकाश वॉरियर जिनकी अदाओं के आगे दीपिका और प्रियंका भरती हैं पानी

नई दिल्ली। आंखों में सुरमई काजल और बिखरी जुल्फों की घटाएं। उसपर लुभावने  एक्सप्रेशन्स देती इस लड़की ने इंटरनेट में तूफान ला दिया है। रविवार से सोशल मीडिया पर एक ही लड़की के चर्चे हैं। इसकी अदाओं से लड़कों के दिल धड़कनें बढ़नी शुरू हो गई हैं। एक्सप्रेशन ऐसे कि दीपिका और प्रियंका भी फेल हो जाएं इसके आगे। जानते हैं लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी ये लड़की कौन है? ये है मलयालम एक्स्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर!

प्रिया वॉरियर मलयालम एक्सट्रेस हैं और उनका एक म्यूजिक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है। प्रिया मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ में नजर आने वालीं हैं जिसका हाल ही में एक गाना रिलीज किया गया है।

प्रिया के एक्सप्रेशन ने जीता सभी का दिल इस गाने का नाम ‘मनिकया मलराया पूवी’ है। गाना स्कूल के कुछ स्कूली बच्चों पर फिल्माया गया है। स्कूल रोमांस को दिखाते इस गाने में कई लड़कियां दिखाई गई हैं लेकिन पूरी लाइमलाइट प्रिया ले गईं। प्रिया के एक एक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की जा रही हैं और इसपर कई मीम भी बन चुके हैं।

इस वीडियो को यू-ट्यूब पर 2 लाख 55 हजार बार से ज्यादा देखा जा चुका है। साथ ही हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। अब इस वीडियो की कई क्लिप्स फेसबुक पर भी वायरल होने लगी है। यहां भी इस विडियो को खासा पसंद किया जा रहा है।

इतना ही नहीं बल्कि इस गाने ने बॉलीवुड के टॉप मोस्ट आशिकी सांग्स को भी पछाड़ दिया है,  ये वीडियो मलयाली गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का है। ये सॉन्ग जल्द ही आने वाली फिल्म ‘उरु अदार लव’ का है। जिसे आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने की खास बात है कि ये वेलेंटाइन डे वीक में वायरल हो रहा है। इससे ये बहुत फेमस हो रहा है इस गाने में एक प्रेमी जोड़े को आंखों ही आंखों में प्यार का इजहार करते दिखाया गया है। जो किसी स्कूल में होने वाले रोमांस को दर्शाता है। इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close