अन्तर्राष्ट्रीयजीवनशैली

दुबई में खुलेगा बेमिसाल खूबियों से लबरेज सबसे ऊंचे होटलों का सरताज

गगनचुंबी इमारतों के लिए मशहूर दुबई ने दुनिया का सबसे ऊंचा नया होटल खोल अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक स्थानीय अखबार के मुताबिक गेवोरा होटल नामक 75 मंजिला यह नया होटल 356 मीटर ऊंचा है, जो सोमवार से मेहमानों के लिए खुल जाएगा।

दुनिया का सबसे ऊंचा होटल ‘जेवोरा’ शेख जायद रोड पर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर के पास स्थित है। इस होटल का निर्माण मजिद अल अत्तर ने किया है। फिलहाल जेडब्ल्यू मैरियट मरकुस को दुनिया का सबसे ऊंचा होटल कहा जाता है, यह भी दुबई में ही स्थित है।

अब तक सबसे ऊंचे होटलों में शुमार जेडब्ल्यू मैरियट मरकुस की ऊंचाई होटल गोवेरा से एक मीटर कम है। दुबई पूरी दुनिया में अपनी ऊंची इमारतों के लिए अक्सर चर्चा में रहता है, जिनमें बुर्ज खलीफा का नाम सबसे पहले आता है।

गेवोरा एक से बढक़र एक खूबियों से लैस

गेवोरा होटल पेरिस के एफिल टावर से भी 56 मीटर ऊंचा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गेवोरा सोमवार से मेहमानों का स्वागत करेगा। गेवोरा होटल में 528 कमरे हैं। हालांकि ऊंचाई में दूसरे नंबर पर खिसकने वाले मार्किस होटल में 1608 कमरे हैं। होटल में चार रेस्टोरेंट, ओपन एयर पूल और हेल्थ क्लब भी हैं। इसके अलावा 71वीं मंजिल पर स्पा भी है।

दरअसल यूएई साल 2020 में ग्लोबल ट्रेड फेयर एक्सपो की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में यूएई का उद्देश्य साल 2020 तक प्रतिवर्ष 20 लाख आगंतुकों को आकर्षित करना है। इसके लिए दुबई में एक से बढक़र एक निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close