Main Slide

सीएम मनोहर पर्रिकर पर भड़कीं ‘बियर पीने वाली लड़कियां’, उल्‍टे दे डाली नसीहत

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के ट्वीट पर बियर पीने के बयान पर लड़कियां उनसे नाराज हो गई हैं।  सीएम मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, “मुझे अब डर लगने लगा है, क्योंकि अब तो लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है…सहन शक्ति की सीमा टूट रही है।” पर्रिकर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया में उनके खिलाफ नाराजगी का इजहार किया जा रहा है।

खासतौर पर लड़कियां गोवा सीएम के इस बयान से आहत दिख रही हैं। सीएम के बयान से दुखी लड़कियों ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ एक कैंपेन शुरू कर दिया है।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en-gb”><p lang=”en” dir=”ltr”>Sometimes I join dad too. <a href=”https://twitter.com/hashtag/GirlsWhoDrinkBeer?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#GirlsWhoDrinkBeer</a> <a href=”https://t.co/nYEO9H4kvy”>pic.twitter.com/nYEO9H4kvy</a></p>&mdash; NRK (@PWNeha) <a href=”https://twitter.com/PWNeha/status/962243529039753216?ref_src=twsrc%5Etfw”>10 February 2018</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

लड़कियां #GirlsWhoDrinkBeer के हैशटैग के साथ बियर पीते हुए तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। बियर की तस्वीरें पोस्ट कर लड़कियां मनोहर पर्रिकर को बता रही हैं कि हमलोग बियर पीते हैं। ये लड़कियां गोवा सीएम को इन बियर की तस्वीरों में टैग कर रही हैं। सीएम को टैग करते हुए उन्हें भी चियर्स कर रही हैं।

बता दें कि शुक्रवार को मनोहर पर्रिकर द्वार लड़कियों के बियर पीने से डरने की बात कहने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है। लोग पर्रिकर की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे लोग लिख रहे हैं कि ऐसी बेवकूफाना बात के लिए उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए। वहीं, बहुत से लोगों ने ये भी कहा कि लड़कियों को आपके नैतिक ज्ञान की जरूरत नहीं है।

दरअसल मनोहर पर्रिकर शुक्रवार को हर साल राज्य विधानमंडल विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले राज्य युवा संसद में बोल रहे थे। वहीं पर उन्होंने लड़कियों के बियर पीने से डरने की बात कही थी। पर्रिकर ने ये भी कहा कि, ‘मैं सभी लोगों की बात नहीं कर रहा हूं, जो लोग यहां बैठे हैं, मैं उनकी बात भी नहीं कर रहा हूं।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close