मनोरंजन

अनुष्का का डरावना अवतार देख रणवीर सिंह ने कर दिया ऐसा कमेंट ..

मुंबई। हाल ही में अनुष्का शर्मा की आने वाले फिल्म परी का टीजर रिलीज हुआ है। उसके लिए अनुष्का की खूब तारीफ़ की जा रही है। टीजर में अनुष्का का रूप वाकई रोंगटे खड़े करने वाला है जिसको देखकर हर कोई डर रहा है।

इसके पहले भी अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म का एक पोस्टर और मोशन पोस्टर भी रिलीज किया था जो कि लोगो काफी पसंद आया था।
हाल ही में फिल्म पद्मावत में अपने खतरनाक रोल अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह भी परी का टीजर देखकर काफी

डर गए और सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे दिया। उन्होंने डर कर लिखा कि बाप रे बाप।
जी हां रणवीर सिंह ने परी के टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा ‘बाप रे बाप’ और वो भी एक बार नहीं बल्कि दो बार। इससे ये साफ हो जाता है कि रणवीर अनुष्का का वो अवतार देखकर कुछ ज्यादा ही डर गए है।


भले ही रणवीर परी के इस टीजर को देखकर कांप गए हों लेकिन अनुष्का के पति विराट को इस टीजर से बिलकुल भी डर नहीं लगा। विराट ने सोशल मीडिया पर परी का टीजर साझा करते हुए लिखा, “यहाँ पर रिमाइंडर है। यह कोई परिकथा नहीं है। लव ईट।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close