मनोरंजन

WHAT! FIX हो गई है दीपिका-रणवीर की शादी

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्यार के किस्से किसी से छिपे नहीं है। यहां तक की इन दोनों को बॉलीवुड का हॉट कपल्स भी कहा जाता है। दीपिका और रणवीर को हर इवेंट और फंक्शन्स में साथ ही देखा जाता है। बॉलीवुड का ये कपल हमेशा ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपेन रहा है।

अब ताज़ा है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबर। जी हां, खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल के मध्य तक डेस्टिनेशन वेडिंग करने की सोच रहे हैं।

जगह और तारीख फाइनल की जा रही है। शादी के दो फंक्शन होंगे – एक बेंगलुरू में और दूसरा मुंबई में। कुछ समय पहले जनवरी में दोनों की सगाई की खबरों ने उछाल मारा था। दीपिका के जन्मदिन पर दोनों के परिवार ने एक साथ हॉलीडे किया और दीपिका को रणवीर के परिवार की तरफ से काफी अच्छे तोहफे भी मिले। सगाई हुई या नहीं, ये किसी को नहीं पता है लेकिन शादी की खबरों ने काफी ज़ोर पकड़ लिया है।

अब देखना है कि ये शादी की खबरें इस बार सच्ची निकलती हैं या फिर अफवाह रह जाती हैं। वैसे दीपिका को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close