मनोरंजन

CUTE ..यश और रूही के फर्स्ट BIRTHDAY पर करण जौहर ने पोस्ट किया इमोशनल मैसेज

मुंबई। करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक है। लेकिन क्या आपको पता है वह जीतने सफल फिल्म निर्माता है,असल जिंदगी में करण उतने ही सफल पिता भी है। आज का दिन करण के लिए बहुत स्पेशल है क्योकि आज के दिन ही करण को पिता बनने का सौभाग्य मिला। करण अपने बच्चे यश और रूही का पहला जन्मदिन मना रहे हैं।

 

पिछले साल करण जौहर ने खुद फैन्स के साथ शेयर किया था कि वो दो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। सेरोगेसी के माध्यम से करण जौहर पिछले साल एक बेटी और एक बेटे के पिता बने थे। उन्होंने उनका नाम अपने माता पिता के नाम पर यश और रूही (हीरू का उल्टा) रखा था। आज करण जौहर ने उनकी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर के साथ करण जौहर ने एक बहुत ही इमोशनल मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि यश और रूही उनकी जिंदगी के सबसे अनमोल तोहफे हैं। यश और रूही भी इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रहे हैं। यश और रूही की करण जौहर अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल में करण जौहर ने अपने ऑफिस में खास यश और रूही के लिए एक क्रेच भी बनवाया है जिसमें उनके ऑफिस के बाकी लोग भी अपने बच्चों को ला सकते हैं। इससे करण जौहर अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताते हैं। यश और रूही बॉलीवुड स्टार किड्स की बर्थडे पार्टी में भी अक्सर नजर आते हैं।

बताया तो ये भी जा रहा है कि करण अपने बच्चों के बर्थडे पर एक शानदार पार्टी भी देने वाले है ।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close