Main Slideप्रदेश

बदमाशों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, अब मंगेतर ने किया शादी से इनकार

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले में एक 25 वर्षीय युवक के साथ जो हुआ वो शायद सपने में भी सोचने जैसा नहीं है। कुछ दिन पहले कुछ बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। जाते वक्‍त हमलावर उसका प्राइवेट पार्ट काट ले गए। घटना के बाद अब युवक की मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया है।

पीडि़त शख्‍स की शादी 6 फरवरी यानी मंगलवार को होनी थी। जानकारी के मुताबिक कैलारास स्थित घर से गुरुवार को शौच के लिए बाहर निकला था। इस दौरान दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसका लिंग काट दिया। हमलावर उसका पीनिस भी उठा ले गए। इससे उसे फिर से जोड़ना असंभव हो गया।

पीडि़त युवक के परिवारवालों का कहना है कि शादी के ठीक एक हफ्ते दिन पहले पीनिस कटने से युवक सदमे में था। इस पर मंगेतर का महज एक दिन पहले शादी से मना करने पर वो अवसाद में चला गया है। उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि इस संबंध में दोनों परिवारवालों की बातचीत चल रही है। वहीं डॉक्‍टरों और पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

हालांकि पुलिस हमेशा की तरह अब तक बदमाशों की पहचान नहीं कर सकी है। साथ ही इस दर्दनाक हमले के पीछे की वजह का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर शख्स पर बदमाशों ने हमला किया था, हमने वहां उसके पीनिस को खोजने की कोशिश की। ताकि उसकी रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी कराया जा सके लेकिन वो हमें वहां नहीं मिला।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close