मनोरंजन

इस भोजपुरी एक्टर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा पर साधा निशाना ,कह दी इतनी बड़ी बात

मुंबई| भोजपुरी के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव को तो हर कोई जानता होगा| कुछ दिनों पहले अय्यारी की टीम बिग बॉस 11 के स्टेज पर पहुंची थी| जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लोगों ने कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में ला दिया। और फिर शुरू हो गया बयानों का मामला।

बिहार से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस नीतू चंद्रा से लेकर कई भोजपुरी सितारों ने सिद्धार्थ पर निशाना साधा। हालांकि उनके अय्यारी को स्टार मनोज बाजपेयी ने बराबर सिद्धार्थ का साथ दिया है। हाल ही में भोजपूरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी सिद्धार्थ पर निशाना साधा है।

खेसारी लाल यादव ने इस मुद्दे पर कहा कि भोजपुरी हमारी मां जैसी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को कोई नहीं जानता। मेरी फिल्म को 5 करोड़ लोगों ने देखा है। मुझे कोई बता दे सिद्धार्थ के किसी गाने को 2 करोड़ लोगों ने भी देखा हो तो।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close