मनोरंजन

अर्जुन रामपाल चंडीगढ़ में ‘पलटन’ की शूटिंग शुरू होने से उत्साहित

चंडीगढ़।अभिनेता अर्जुन रामपाल यहां ‘पलटन’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए उत्साहित हैं। अर्जुन ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, सुबह चंडीगढ़ आए। पहली बार यहां आया हूं, बहुत उत्साहित हूं। ‘पलटन’, चंडीगढ़, आखिरी शेड्यूल।

फिल्म जे.पी.दत्ता द्वारा निर्देशित है। दत्ता युद्ध आधारित फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें फिल्म ‘बॉर्डर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

‘पलटन’ में गुरमीत चौधरी, सोनू सूद, सिद्धांत कपूर और लव सिन्हा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अर्जुन कॉमेडी फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’ में भी दिखेंगे। यह करण कश्यप द्वारा निर्देशित होगी। इसमें सोनू और अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close